ePaper

झारखंड बंगाली समिति के सदस्यों ने विद्यासागर दी श्रद्धांजलि

Updated at : 26 Sep 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड बंगाली समिति के सदस्यों ने विद्यासागर दी श्रद्धांजलि

जामताड़ा. सेंट एंथोनी विद्यालय व झारखंड बंगाली समिति के संयुक्त तत्वावधान में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. सेंट एंथोनी विद्यालय व झारखंड बंगाली समिति के संयुक्त तत्वावधान में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार और समिति के सदस्यों ने विद्यासागर के योगदान को नमन करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की. विद्यार्थियों ने उनके जीवन-दर्शन, शिक्षा में योगदान और सामाजिक सुधारों पर आधारित प्रेरणादायक भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत की. झारखंड बंगाली समिति, जामताड़ा के अध्यक्ष सह विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ दुर्गा दास भंडारी ने कहा विद्यासागर का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है. हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए. वहीं, विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने उन्हें दूरदर्शी समाज सुधारक बताते हुए कहा स्त्री शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए उनके प्रयास भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं. मौके पर डॉ पार्थो कुमार बॉस, डॉ पीके सरखेल, सुब्रतो बनर्जी, दीप्ति विराज पाल, त्रिदिव सरकार, तापोती सरकार आदि ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर अपर्णा भंडारी, उप-प्राचार्य लारेब खान, शिक्षक निवास कुमार, उत्पल मंडल, रिंकू घोष, दीनबंधु सिंह, सुजीत साहा, दीपेश पाल, रत्ना पाल आदि मौजूद रहे. प्राचार्य अरूप कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola