मिठनपुरा में दिनदहाड़े घर से आभूषण व नकदी चोरी

Jewellery and cash stolen from house in broad daylight in Mithanpura
संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बलिगढ़ गार्डन मोहल्ले में गुरुवार को दिनदहाड़े विजय झा के घर में चोरी हो गयी. घटना के समय उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर बच्चे को स्कूल से लाने गयी थी. जब वह बेटा को लेकर स्कूल से लौटी तो देखी कि उनके कमरे का दरवाजा कटा हुआ है. अंदर घुसी तो देखी कि पेटी का ताला टूटा हुआ है. चोरों ने एक लाख की सोना व चांदी की ज्वेलरी व 20 हजार नकदी पर हाथ साफ कर लिया. महिला रोते हुए अपनी जेठ प्रसून्न झा के घर पहुंच पूरे मामले की जानकारी दी. फिर, उन्होंने मिठनपुरा थाने की पुलिस को सूचना दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. चोरों का सुराग लगाने को मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच में जुट गयी है. दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश है. चोरी की इस घटना में स्मैकियर गिरोह की संलिप्तता होने की आशंका है. महिला का कहना है कि उसका पति वजय झा सुपौल में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है. वह घर पर बच्चे के साथ रहती है. गुरुवार की दोपहर 12 बजे वह घर में ताला लगाकर अपने बच्चे को स्कूल से लाने गयी थी. आधे घंटे बाद लौटी तो ताला कटा हुआ था. आभूषण व नकदी चोरी हो गया था. फोटो:: दीपक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




