Jamshedpur news.जिलिंगगोड़ा की वीर डिबा किशुन मेमोरियल सोसाइटी टीम बनी विजेता
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>Jamshedpur news.</H2> काचा दारहा में आदिम सागेन अखड़ा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया.
विज्ञापन
Jamshedpur news.
काचा दारहा में आदिम सागेन अखड़ा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया. इसमें फाइनल मैच वीर डिबा किशुन मेमोरियल सोसाइटी जिलिंगगोड़ा और साइलेंट किलर मातकोमडीह के बीच खेला गया. इसमें वीर डिबा किशुन मेमोरियल सोसाइटी जिलिंगगोड़ा टीम विजय हुई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता महाबीर मुर्मू मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को नगद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर मुख्य अतिथि महाबीर मुर्मू ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल खेल को लेकर बहुत क्रेज है. ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. कमी है तो बस उन्हें उचित मंच देने की. इस अवसर पर भरत सरदार, बिष्णु मुर्मू, काजल मुर्मू, इंद्रेश हांसदा, सुखलाल सोरेन, नरसिंह मुर्मू, भागीरथी सोरेन, दुर्गा प्रसाद हांसदा, मनोज तांती, करण कालिंदी समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










