रैयतों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

रैयतों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश

विज्ञापन

कांडी कांडी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जिला भूअर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद ने रैयतों के साथ बैठक की. बैठक में श्रीनगर पंडुका सोन नदी में बन रहे पुल और अप्रोच सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे पर चर्चा हुई. रैयतों ने बताया कि सभी कागजात जमा कर दिये हैं, लेकिन कुछ कागजी कमी के कारण मुआवजा नहीं मिला. भूअर्जन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर भूअर्जन कार्यालय गढ़वा में जमा करें, ताकि उचित मुआवजा दिया जा सके. बैठक में बीडीओ, प्रोजेक्ट मैनेजर, रैयत और स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola