अड़की में अवैध शराब की भट्ठी को किया नष्ट
Author :SATISH SHARMA
Published by :SATISH SHARMA
Updated at :24 Sep 2025 6:25 PM
विज्ञापन

अड़की पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मद्देनजर बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया.
विज्ञापन
खूंटी.
अड़की पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मद्देनजर बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान थाना क्षेत्र के गांवों में पांच अवैध देसी चुलाई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. लगभग पांच क्विंटल महुआ जावा और प्लास्टिक गैलनों में भरी चुलाई शराब को भी नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अड़की सदर, रूमचू, खेसारीबेड़ा, सिंदरी और गुंतुरा गांव में छापेमारी कर शराब की अवैध भट्ठी को नष्ट किया गया. कार्रवाई में उत्पाद विभाग के निरीक्षक, अड़की थाना के सब इंस्पेक्टर मरकंडो सुंडी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










