होली उत्सव का आयोजन, भजनों पर झूमे लोग

मां की लाडली के तत्वावधान में श्री राणी सती मंदिर असनाबाद में होली उत्सव का आयोजन किया गया.
प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया मां की लाडली के तत्वावधान में श्री राणी सती मंदिर असनाबाद में होली उत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंगल पाठ में श्री रानी सती दादी जी के जन्म से लेकर शिक्षा दीक्षा एवं शादी विवाह लड़ाई सहित अन्य पहलुओं पर व्याख्यान किया गया. मंगल पाठ में मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो नाम सुहानी…….. से मंदिर परिसर गूंजायमान होता रहा. इस दौरान जय दादी के नारों से गुंजायमान होता रहा. कार्यक्रम के दौरान ममता चौधरी और आशा बर्णवाल, सुदेश छाबड़ा, सुमन सराफ, आदि के द्वारा फागुन के भजन तुम झोली भर लो भक्तों काजु बादाम से होली खेलगा गिरघर गौपाल स …….होली खेलांग फागुन का दिन सांवरिया……… खर्चो भेज दे सांवरिया फागुन को मेलो आयो…….. हो रही बाबा की नगरी में केसर चंदन को छिड़काव तथा देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. कार्यक्रम के उपरांत गुलाल,अबीर फूलों की होली खेली गयी. साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सूखी होली खेलने की अपील की. मौके पर अंजुला खाटूवाला, शालू चौधरी, नीलम पिलानिया, पिंकी खेतान, मीना चौधरी, संतोष चौधरी, अंजना केडिया, नीना सुखानी, लता बसंत, रितु चौधरी, नीतू चौधरी, कविता चौधरी, पूनम टिबड़ेवाल, मीना हिसारिया, सारिका लढ्ढा, नेहा हिसारिया, दीपाली भदानी, कविता पिलानिया सहित कई श्रद्धालु महिलाएं मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




