Hockey : सब जूनियर वर्ग में रांची ने हजारीबाग को 20-0 से हराया

Author R tiwary
Updated:
विज्ञापन
Hockey : सब जूनियर वर्ग में रांची ने हजारीबाग को 20-0 से हराया

अस्मिता हॉकी : जूनियर वर्ग में हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा और बोकारो की टीमें जीतीं खेल संवाददाता, रांची झारखंड राज्य अस्मिता हॉकी लीग में दूसरे दिन मंगलवार को सब जूनियर वर्ग

विज्ञापन

अस्मिता हॉकी : जूनियर वर्ग में हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा और बोकारो की टीमें जीतीं खेल संवाददाता, रांची झारखंड राज्य अस्मिता हॉकी लीग में दूसरे दिन मंगलवार को सब जूनियर वर्ग में रांची ने हजारीबाग को 20-0 के बड़े अंतर से पराजित किया. वहीं, दूसरे मैच में खूंटी ने पलामू को शूटआउट में 4-3 से, जबकि एक अन्य मैच में सिमडेगा ने पश्चिमी सिंहभूम को 13-0 से हराया. इससे पहले जूनियर वर्ग में चार मैच खेले गये. इनमें हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा व बोकारो की टीमें जीतीं. जूनियर वर्ग में हजारीबाग ने रांची को 7-1 से, खूंटी ने पलामू को 1-0 से, बोकारो ने गुमला को 2-1 से पराजित किया. इसके अलावा सिमडेगा ने पश्चिमी सिंहभूम को 21-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
R Tiwary

लेखक के बारे में

By R Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola