Hajipur News : विद्यालय टैग होने के बाद चकव्यास में पहले दिन 57 छात्र-छात्राओं ने की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

गोरौल. कई दिनों से बंद पड़े उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भटौलिया को प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में टैग कर विभाग अपनी जिम्मेवारी से मुक्त हो गया है. भटौलिया के शिक्षक चकव्यास विद्यालय

विज्ञापन

गोरौल. कई दिनों से बंद पड़े उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भटौलिया को प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में टैग कर विभाग अपनी जिम्मेवारी से मुक्त हो गया है. भटौलिया के शिक्षक चकव्यास विद्यालय में जाकर बच्चों की पढ़ाई संभाल रहे हैं, लेकिन छोटे बच्चों की सुरक्षा को कोई ध्यान नहीं दे रहा है. भटौलिया से चकव्यास की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है और मेन रोड पार करना पड़ता है, जो तेज गति से चलती बड़ी गाड़ियों से भरा रहता है. अभिभावकों का कहना है कि इतने छोटे बच्चों के लिए यह दूरी और जोखिम भरी सड़क पार करना खतरनाक है. विद्यालय बंद होने की मुख्य वजह जमीन रजिस्ट्री विवाद है. भूमिदाता ने 41 डिसमिल जमीन 70 साल पहले विद्यालय के लिए दान दी थी, लेकिन भवन निर्माण के लिए उपलब्ध राशि के बावजूद विद्यालय के नाम पर जमीन दर्ज नहीं हो सकी. भूमिदाता का पुत्र आज भी जमीन देने के लिए तैयार है और अधिकारी से समाधान की उम्मीद कर रहा है. भटौलिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि टैग किये जाने के पहले दिन मंगलवार को 57 छात्र-छात्राएं चकव्यास विद्यालय में पढ़ाई के लिए पहुंचे. चकव्यास विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने कहा कि अभिभावक बच्चों का नाम लिखवाने आये, लेकिन समझाइश देकर लौटाया गया. गोरौल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जमीन रजिस्ट्री मामले में कागजी कार्यवाही चल रही है और दो-तीन दिनों के अंदर इसका समाधान कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक शाश्वत

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola