संतमत सत्संग का ब्रह्मज्ञानी कामत में भूमि पूजन

भवानीपुर
भवानीपुर. प्रखंड के सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी कामत में दो दिवसीय संतमत सत्संग के आयोजन को लेकर बुधवार की सुबह सुपौली पंचायत ग्रामवासी द्वारा भूमि पूजन किया गया. भवानीपुर सत्संग मंदिर के संजय बाबा द्वारा सत्संग स्तुति के बाद भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया . महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के सुपौली पंचायत के अनुयायियों ने बताया कि संतमत सत्संग का आयोजन 18 अक्टूबर एवं 19 अक्टूबर को होगा. इसमें मुख्य प्रवक्ता संतमत के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता परम पूज्य स्वामी सत्यानंद जी महाराज एवं अन्य वरिष्ठ महापुरुष पधार रहे हैं . संतमत सत्संग का आयोजन सुपौली पंचायत ग्रामवासी के सहयोग से आयोजित होगा. अभी से भव्य पंडाल बनाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




