ग्रामीणों ने एनएच का कार्य ढाई घंटे तक रोका

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

झाड़ू के साथ महिलाओं ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन पथरगामा. प्रखंड की सोनारचक पंचायत अंतर्गत अमडीहा गांव में शनिवार को फोरलेन सड़क किनारे सर्विस रोड बनाने की

विज्ञापन

झाड़ू के साथ महिलाओं ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन पथरगामा. प्रखंड की सोनारचक पंचायत अंतर्गत अमडीहा गांव में शनिवार को फोरलेन सड़क किनारे सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर पुनः ग्रामीण एकजुट हो गया. पूर्व जिप सदस्य फूल कुमारी देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीबीएल कंपनी का कार्य लगभग ढाई घंटे तक रोक दिया. ग्रामीणों ने दोपहर 3:00 बजे से लेकर 5:30 तक कार्य को बाधित रखा. बताया कि सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से घाट कुराबा, अमडीहा, चंडीचक अंबा, संग्राम चौरा के लोगों का आवागमन बाधित हो जायेगा. इसको लेकर दो बार ग्रामीण धरने पर बैठक चुके हैं. इस दौरान डीबीएल कंपनी के पदाधिकारी के द्वारा आश्वाशन दिया गया था कि 10 दिनों के अंदर सर्विस सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा. पदाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण जाम को हटाया था. लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं होते देख तीसरी बार महिला पुरुष ग्रामीण सड़क पर उतरकर काम को बंद करा दिया. निवर्तमान जिप सदस्य फूल कुमारी देवी ने कहा कि एनएच के बगल में पश्चिम दिशा की तरफ सर्विस सड़क दिया जाये. ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो. कहा कि सर्विस रोड नहीं रहने के कारण अन्य गांव के लोगों को स्कूल कॉलेज या पथरगामा बाजार आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है. जिप सदस्य फूल कुमारी देवी ने कहा कि जब तक डीबीएल कंपनी के द्वारा सर्विस सड़क निर्माण का नहीं किया जायेगा. तब तक अमडीहा गांव के पास कार्य बाधित रहेगा. बताया कि रविवार को भी कंपनी का कार्य यहां पर बाधित रहेगी. अमडीहा से ही श्मशान घाट जाने का भी रास्ता है. ऐसे में सर्विस सड़क नहीं रहने पर लोगों को घाट जाने में परेशानी होगी. मौके पर प्रमोद महतो, डबलू मांझी, चंदन मांझी, फागुन मांझी, हीरालाल सिंह, संजीव कुमार, सुबोध यादव, आशा देवी अंजू देवी शीला कुमारी सुबोध यादव अनीता देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. देर शाम तक डीबीएल कंपनी के अधिकारी नहीं पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola