गंडक नदी में नहाने के दौरान किशोरी की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही गांव में सोमवार की सुबह गंडक नदी में नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही गांव में सोमवार की सुबह गंडक नदी में नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान गांव के प्रेम चंद भगत की 15 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, नंदनी सोमवार सुबह मंदिर जाने से पहले गंडक नदी में स्नान करने गयी थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी. तैरना नहीं आने के कारण वह डूबने लगी और कुछ ही देर में पानी में समा गयी. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची जादोपुर थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिजनों के बीच मातम पसरा थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola