ePaper

नवरात्रि पर सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा में कन्या पूजन

Updated at : 24 Sep 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्रि  पर सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा में कन्या पूजन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. नवरात्रि के तृतीय दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर , श्रीनगर रोड, बाघमारा में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम मे कक्षा प्रथम से चतुर्थ तक की छोटी बहनें कन्या रूप मे सजकर आयी थी. इसमें सभी बहनें माता के नौ रूप मे थीं. इस कार्यक्रम को विद्यालय की वंदना सभा मे आयोजित किया गया था. विद्यालय मे भक्तिमय वातावरण मे माता के भजन गाये गये. साथ ही साथ विद्यालय की दीदी अमिता प्रियम्बदा, स्वाति कुमारी, प्रियम्बदा कुमारी एवं आचार्य अमरजीत की महती भूमिका थी. इस अवसर पर सबसे पहले छोटी-छोटी बहनों का पैर जल से धोया गया फिर सभी दीदी मिलकर कन्यारूपी बहनों को सजायी. फिर माता के नौरूप की आरती हुई. फिर सभी कन्यारूपी माताओं को भोजन कराया गया .इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी शैलेश शर्मा ने कन्यारूपी माताओं से विद्यालय के सुख समृद्धि हेतु आशीर्वाद मांगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola