जायंट्स परिवार ने सेवा सप्ताह का किया समापन

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

जायंट्स परिवार ने सेवा सप्ताह का किया समापन

विज्ञापन

गढ़वा. जायंट्स सेवा सप्ताह 2025 के सफल आयोजन के बाद जायंट्स परिवार गढ़वा का संयुक्त समापन समारोह ज्ञान निकेतन स्कूल में आयोजित हुआ. इसकी अध्यक्षता जायंट्स गढ़वा अध्यक्ष राकेश केशरी ने की. कार्यक्रम में जायंट्स गढ़वा, जायंट्स सहेली एवं जायंट्स आस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, सहेली अध्यक्ष सुनीता केशरी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन आस्था अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने दिया. समारोह में विभिन्न ग्रुपों के निदेशकों ने अपने-अपने सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया. बताया गया कि जायंट्स परिवार गढ़वा जरूरतमंदों की सेवा, रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक पर रोक, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, पौधरोपण, बच्चों को शैक्षिक सामग्री एवं स्वास्थ्य जांच जैसी गतिविधियों में लगातार सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola