गया: बेलागंज में 20 साल के युवक ने लगाई फांसी, पास पड़े सुसाइड नोट में खुला प्रेम-प्रसंग का राज

Updated:
विज्ञापन

बेलागंज थाना क्षेत्र के हरिगांव में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

बेलागंज (अजीत कुमार). बेलागंज थाना क्षेत्र के हरिगांव में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान हरिगांव निवासी छोटू यादव के बेटे मुकेश कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है.

कमरे से नहीं निकला, तो परिजनों को हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, मुकेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी. इसके बाद तुरंत डायल 112 और बेलागंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी. उसका शव फंदे से लटकता मिला. पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

सुसाइड नोट खोलेगा मौत का राज

घटनास्थल से पुलिस ने जो सुसाइड नोट बरामद किया है, उसे जब्त कर लिया गया है. बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और उसमें लिखी बातों की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस फिलहाल सभी संभावित एंगल्स से इस मामले की तफ्तीश कर रही है.

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola