26 सितंबर से जीविका को रोजगार सृजन के लिए 10000 मिलेगा, लेसी सिंह

Updated at : 25 Sep 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
26 सितंबर से  जीविका को रोजगार सृजन के लिए 10000  मिलेगा, लेसी सिंह

26 सितंबर से जीविका को रोजगार सृजन के लिए 10000 मिलेगा, लेसी सिंह

विज्ञापन

कदवा एनडीए की ओर से कदवा विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरूवार को कदवा खेल मैदान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के खाद्य व प्रसंस्करण मंत्री लेसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल चौधरी, पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने सहित जनप्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बिहार सरकार के खाद्य मंत्री लेसी सिंह ने वर्ष 2005 से पहले की स्थिति से आमलोगों को अवगत कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश को 2005 में जर्जर अवस्था में बिहार मिला था. आज बिहार में विकास की बहार हैं. डबल इंजन की बिहार सरकार में महिलाओं को नौकरी में आरक्षण, युवाओं को नौकरी देने, महिलाओं को सुरक्षा देने, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर,बिहार तेजी से विकास कर रहा है. पूर्व में महिला मुख्यमंत्री भी बनी पर राज्य में 2005 से पूर्व आधी आबादी की भी उपेक्षा की जाती रही है. बिहार में अपहरण का उद्योग चलता था. आज का बजट 3,18000 करोड़ का बजट है. पुनः एनडीए की सरकार की स्थापना करने को लेकर लोगों को संकल्पित कराया. 26 सितंबर से जीविका को रोजगार सृजन के लिए 10000 मिलने लगेगा. कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल चौधरी, पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, राज्यसभा सांसद दिलेश्वर कामत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, जदयू महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव आशा सुमन, कदवा मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, भाजपा नेता रवि कुमार साह, रालोसपा नेता उमाकांत आनंद, लोजपा रा जिला अध्यक्ष संगीता देवी, जदयू संगठन प्रभारी चंदन पटेल, हम के जिला अध्यक्ष दीपक ऋषि, जदयू नेता अंजार आलम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह परमार, जदयू नेता श्रवण कुमार, जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत, मुखिया अशोक मेहता, भाजपा नेता मनोज मंडल, मुन्ना ठाकुर सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने किया. मंच का संचालन भाजपा नेता धर्मेंद्र नाथ ठाकुर व जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने संयुक्त रूप से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola