एएन कॉलेज- शोध कार्यों में सांख्यिकीय उपकरणों के महत्व और उपयोग की दी गयी जानकारी
Edited by AMBER MD
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>संवाददाता, पटना</H2></P>एएन कॉलेज के पर्सनल मैनेजमेंट एवं इंडस्ट्रियल रिलेशंस विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ. कार्यशाला का विषय सामाजिक शोध में सांख्यिकीय प्रविधि के प्रयोग रखा गया
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
एएन कॉलेज के पर्सनल मैनेजमेंट एवं इंडस्ट्रियल रिलेशंस विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ. कार्यशाला का विषय सामाजिक शोध में सांख्यिकीय प्रविधि के प्रयोग रखा गया था. कार्यशाला में शोध कार्यों में सांख्यिकीय उपकरणों के महत्व व उनके उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यशाला के तकनीकी सत्र में एरिजोना विश्वविद्यालय की डॉ नीतू चौधरी व डॉ रोहित कुमार ने शोध में उपयोग होने वाले विभिन्न टूल्स को विस्तार से समझाया. अमिटी विश्वविद्यालय के डॉ रोहित कुमार ने कंप्यूटर आधारित टूल्स के उपयोग पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार आधुनिक सॉफ्टवेयर की मदद से डेटा विश्लेषण को अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बनाया जा सकता है. वहीं, डॉ नीतू चौधरी ने शोध पद्धति में सांख्यिकीय तकनीकों के महत्व को रेखांकित किया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ विकास, डॉ निहारिका, डॉ वंदना, डॉ राहुल प्रसाद, डॉ मृणालिनी व डॉ प्रेरणा के साथ-साथ अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किये और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. समापन सत्र में प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों के शोध कौशल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कार्यक्रम का संचालन डॉ शत्रुघ्न ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










