एएन कॉलेज- धूम्रपान व तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

Edited by AMBER MD
Updated:
विज्ञापन

<P><H2>संवाददाता, पटना</H2></P>एएन कॉलेज में बुधवार को यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुपालन में एनएसएस इकाई की ओर से धूम्रपान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

एएन कॉलेज में बुधवार को यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुपालन में एनएसएस इकाई की ओर से धूम्रपान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों व विद्यार्थियों को धूम्रपान व तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के अंतर्गत सभी उपस्थित सदस्यों को जीवन भर धूम्रपान न करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि धूम्रपान केवल एक व्यक्ति का नहीं, पूरे परिवार और समाज का नुकसान करता है. एएन कॉलेज को पूर्णतः तंबाकू मुक्त परिसर बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार ने युवाओं में धूम्रपान के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आज कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों में स्टाइल स्टेटमेंट के नाम पर सिगरेट की लत तेजी से बढ़ रही है. इसके दूरगामी प्रभाव बेहद घातक हैं. यह कैंसर, टीबी, हृदय रोग का मुख्य कारण है और व्यक्ति की उत्पादकता एवं जीवनकाल दोनों को घटा देता है. यूजीसी के निर्देश पर हमारा कॉलेज तंबाकू मुक्त परिसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शिरीन मसरूर एवं डॉ अमृता चक्रवर्ती ने भी धूम्रपान के सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला. एनएसएस स्वयंसेविका नंदिनी राज ने बताया कि धूम्रपान से केवल व्यक्ति नहीं, पूरा परिवार प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि पैसिव स्मोकिंग के कारण घर के बच्चे और बुजुर्ग भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. तंबाकू पर खर्च होने वाला पैसा परिवार की शिक्षा और स्वास्थ्य से छिन जाता है. एनएसएस के स्वयंसेवकों ने स्लोगन, पोस्टर एवं नुक्कड़ संवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाई तथा नो स्मोकिंग जोन के पोस्टर लगाये. कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर अनिल नाथ, डॉ ज्योतिष कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजीत लाल, बर्सर डॉ अभिषेक दत्ता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola