ePaper

Madhubani News : महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मना

Updated at : 24 Sep 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मना

एमडीपीएल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मियों व छात्राओं ने महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया. महाविद्यालय के विभिन्न वर्गकक्ष की सफाई की. अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मानव की सेवा का संकल्प ही उसे मानवता के निकट लाता है. उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देकर छात्राओं के चरित्र निर्माण पर भी बल दिया. छात्राओं को समाज सेवा के लिए अहम भूमिका निभाना है ,शिक्षा का उद्देश्य समाज और राष्ट्र की सेवा करना है. राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक की समन्वयक डॉ. पूजा कुमारी गुप्ता और इकाई दो की समन्वयक डॉ. पुष्पलता झा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और समाज में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा यह छात्राओं को सामाजिक और राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करता है. डॉ. निवेदिता कुमारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक छात्राओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र, मेडल और कलम दिया गया . समारोह को डा. अन्नपूर्णा कुमारी, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. काशी नाथ चौधरी ने भी संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की सराहना की. कार्यक्रम में डॉ. निभा झा, डॉ. सुभद्र झा, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. इस्मत जहां, डॉ. जाहिद अनवर, डॉ. फैज अहमद, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. अनुराधा कुमारी साक्षी, अंजली, कामना, कुसुम, श्वेता ठाकुर ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने की. नेतृत्व डॉ. पुष्पलता झा और डॉ. पूजा गुप्ता ने किया. मंच संचालन डॉ. निवेदिता कुमारी ने किया. राखी कुमारी ने कार्यक्रम में भाग लेने वालों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola