ePaper

डायट सेंटर में प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 01 Sep 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
डायट सेंटर में प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

NAWADA NEWS.जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट नवादा में सोमवार को प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई.

विज्ञापन

शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट नवादा में सोमवार को प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई. संस्थान के प्रभारी प्राचार्य फैयाज आलम के निर्देशन में प्रशिक्षण की शैक्षिक एवं प्रशासनिक सत्रों में व्याख्याता राकेश कुमार, नितीश रंजन, राजेश कुमार सहित अन्य अनुभवी व्याख्याताओं ने सहभागिता सुनिश्चित की. जिसमें के कुल 186 प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक भाग ले रहे हैं. पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना व शैक्षिक नेतृत्व को और अधिक प्रभावी बनाना है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वयं का विकास, विद्यालय प्रबंधन के अकादमिक एवं प्रशासनिक पहलू, शैक्षिक नवाचार, नेतृत्व क्षमता, समुदाय की सहभागिता व समावेशी शिक्षा जैसे विविध विषयों पर गहन जानकारी दी जायेगी. साथ ही विद्यालय प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की जायेगी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य फैयाज आलम ने स्वागत संबोधन से की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालय प्रमुखों की भूमिका केवल विद्यालय संचालन तक सीमित नहीं रह गयी है, बल्कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के केंद्र बिंदु बन चुके हैं. ऐसे में आवश्यक है कि प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक निरंतर नवीनतम शैक्षिक दृष्टिकोण और प्रबंधन कौशल से स्वयं को अद्यतन करते रहें. व्याख्याता राकेश कुमार ने बच्चों को जाने पर अपने विचार साझा किए. नितीश रंजन ने स्वयं को जाने ” पर प्रकाश डाला. अन्य व्याख्याताओं ने भी प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया और प्रतिभागियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों के लिए विभिन्न गतिविधियां और समूह कार्य आयोजित किये गये , जिनका उद्देश्य उन्हें आपसी सहयोग और अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करना था. आगामी दिनों में केस स्टडी, रोल प्ले, कार्यशालाएं और शैक्षणिक भ्रमण जैसे व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किये जायेंगे. आवासीय प्रशिक्षण से अपेक्षा है कि प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक अपने विद्यालयों में बेहतर नेतृत्व, प्रभावी शिक्षण वातावरण और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की उपलब्धियों का मूल्यांकन कर प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा. यह प्रशिक्षण नवादा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो न केवल विद्यालय प्रमुखों की पेशेवर क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में भी दीर्घकालिक सुधार लाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola