प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

Updated at : 25 Sep 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन

चित्रकला व पत्र लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग कटिहार मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी में गुरूवार को चित्रकला व पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहां अलग-अलग विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया. प्रतियोगिता में चित्रकला में स्वच्छता ही जीवन है व पत्र लेखन में अभिभावक को एक पत्र प्रधानाध्यापक को निर्देश के नाम विषय निर्धारित किये गये थे. प्रतियोगिता के निर्णायक सदस्यों में अलग- अलग विद्यालयों के सुबोध प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, दिवाकर मंडल, पंकज कुमार कर्ण एवं उदय शंकर सिंह नामित किये गये थे. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की दक्षता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले छात्रों का चयन करने का निर्देश दिया गया था. निर्णायक मंडलियों में पंकज कुमार कर्ण, अमरेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना के 12 सितम्बर को जारी आदेश के आलोक में 17 सितम्बर से 29 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा आयोजित करने से सम्बंधित आदेश प्राप्त था. उक्त आदेश के आलोक में कटिहार निगम अवस्थित सभी विद्यालय के बीच प्रतियोगिता कराने के लिए नगर आयुक्त द्वारा आदेश दिया गया था. जिसमें स्वच्छता ही जीवन है विषय पर चित्रकला एवं अभिभावक के नाम पत्र विषय पर अभिभावक को एक पत्र प्रधानाध्यापक को निदेशित था. उक्त प्रतियोगिता में नगर निगम अवस्थित सभी मध्य विद्यालय, उवि, उमावि के वर्ग छह से आठ एवं नौ से बारह वर्ग से एक छात्र छात्रा को प्रतियोगता में भाग लेने के लिए आदेशित किया गया था. प्रतियाेगिता के दौरान सभी छात्र छात्राओं को शपथ भी दिलायी गयी. जिसमें स्वच्छता को लेकर अधिक जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola