ePaper

पीएचसी डॉक्टर ने मृतका के परिजनों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 25 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी डॉक्टर ने मृतका के परिजनों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

पीएचसी डॉक्टर ने मृतका के परिजनों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

खगड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलौली के सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने मृतका के परिजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. अलौली थाना में कांड संख्या 421/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी सेवा बांधा डालने व जान मारने की धमकी दिये जाने के मामले में बिहार चिकित्सा सेवा संस्थान एवं व्यक्ति सुरक्षा नियमावली 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मालूम हो कि बीते 16 सितंबर को अलौली सनोखर की विवाहिता रवीना कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था. मृतका के पिता मिथलेश राय ने डॉक्टर, बीएचएम व तीन नर्स के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीएचसी के चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने सनोखर निवासी मिथलेश राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच करने की मांग की है. डॉक्टर ने कहा कि भविष्य में उनके साथ अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola