सीट को लेकर इस्लामपुर-हटिया ट्रेन में मारपीट

Updated:
विज्ञापन
सीट को लेकर इस्लामपुर-हटिया ट्रेन में मारपीट

मुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर सोमवार की सुबह इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के बीच आपस में मारपीट

विज्ञापन

सिल्ली. मुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर सोमवार की सुबह इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के बीच आपस में मारपीट के कारण मुरी स्टेशन परिसर में अपरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही मुरी रेल पुलिस ट्रेन में पहुंची. मारपीट करनेवाले यात्रियों को ट्रेन से उतार कर रेलवे थाना लाया गया. पुलिस से बताया कि बोकारो से कुछ यात्री रांची के लिए ट्रेन पर बैठे. ट्रेन झालदा स्टेशन पहुंचने पर झालदा के कई युवक ट्रेन पर चढ़े. इसके बाद सीट पर बैठने को लेकर आपस में तू तू- मैं मैं होने लगी. इसी बीच ट्रेन मुरी स्टेशन पहुंच गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि आपस में मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना से भयभीत होकर ट्रेन में बैठे अन्य यात्री नीचे उतरने लगे. जिससे स्टेशन परिसर में भी अपरा-तफरी मच गयी. घटना में दो यात्री मामूली घायल भी हो गये. रेलवे की चिकित्सा टीम ने इनका प्राथमिक उपचार भी किया. बाद में थाने में सभी को सुलहनामा के बाद जाने दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola