एफपीसी से किसान सीधे बाजार तक पहुंच बना सकते हैं : बीडीओ

Updated at : 24 Sep 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
एफपीसी से किसान सीधे बाजार तक पहुंच बना सकते हैं : बीडीओ

एफपीसी से किसान सीधे बाजार तक पहुंच बना सकते हैं : बीडीओ

विज्ञापन

कामडारा. महिला विकास मंडल सभागार में बुधवार को फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की तीसरी वार्षिक आम सभा हुई. मुख्य अतिथि बीडीओ जोसफ कंडुलना ने उद्घाटन किया. बीडीओ ने कहा कि आज का समय बदल रहा है. पहले जहां किसान अकेला संघर्ष करता था. वहीं अब संगठित खेती व किसान उत्पादक कंपनियों के माध्यम से किसान अपनी ताकत बढ़ा सकता है. एफपीसी एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिये हमारे किसान सीधे बाजार तक पहुंच बना सकते हैं. बीज, खाद, उपकरण सस्ते दामों में ले सकते हैं और सबसे अहम बात अपने उत्पादों का सही मूल्य प्राप्त कर सकते हैं. जेएसएलपीएस कामडारा द्वारा किसानों को फूलो झानो-आशीर्वाद योजना में जुड़ने की बात कही गयी. साथ ही सभी किसानों को सुरक्षा बीमा योजना व जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने के लिए कहा गया. जिप सदस्य दीपक कंडुलना ने कहा कि एफपीसी में जुड़ कर किसानों को बहुत सारे लाभ मिल रहे हैं. अधिक से अधिक किसान इसमें जुड़ कर अधिक लाभ लेंगे. एफपीसी अध्यक्ष शोभा बरला द्वारा वार्षिक पत्र पढ़ा गया, जिसमें सर्वप्रथम कंपनी का उद्देश्य बताया गया. ग्रामीण महिलाओं को खेतीबारी के माध्यम से स्वालंबी, आत्मनिर्भर बनाना एवं उनकी आमदनी बढ़ानी है. समिति द्वारा संकल्प लिया गया कि इस बार न्यू एक हजार मेंबर को कंपनी का सदस्य बनाया जायेगा. अभी तक कंपनी में कुल 511 सदस्य हैं. वर्ष 2024-25 में अभिशरण के माध्यम से मड़ुवा 115 किसानों, मसूर 25 किसानों, सरसों 40 किसानों, केला 149 किसानों, स्ट्राबेरी 20 किसानों को दिया गया. तरबूज की खेती से किसानों को चार लाख तक का फायदा कराया गया. मचान खेती करा कर किसानों को 1.5 लाख का फायदा कराया गया. समिति ने जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया है. इसके लिए दो जैविक संसाधन केंद्र का निर्माण किया गया है. जैविक खाद, जीविक विटामिन, जैविक कीटनाशक आदि की बिक्री कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन व ऑफ लाइन दोनों माध्यम से की जायेगी. कंपनी में उन्नत किस्म की बीज की उपलब्धता एवं मार्केटिंग की व्यवस्था की जाती है. लाह की खेती के लिए कंपनी के माध्यम से करिचुवा में बुरुड बैंक का निर्माण किया गया है. वैसे किसानों जो कंपनी के साथ अच्छी-खरीद बिक्री की थी. उनको पुरस्कृत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन कंपनी की सचिव सावित्री देवी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola