मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने निकाला कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने निकाला कैंडल मार्च

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले जिला इकाई बांका ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन

बांका. बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले जिला इकाई बांका ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला. जो समाहरणालय परिसर से निकलकर गांधी चौंक तक पहुंची. इस दौरान कार्यपालक सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमलोग 15 वर्षों से विभिन्न विभागों में सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यों को सुचारू रूप से कर रहे हैं, जिसका लाभ आमजनों तक पहुंच रहा है, बावजूद सरकार हमलोगों के साथ छलावा कर रही है. हमलोगों को सरकार के द्वारा स्थाई नहीं किया गया है. पुरे राज्य में हमलोग करीब 20 हजार कार्यपालक सहायक हैं. वर्तमान में विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों का मानदेय में वृद्धि की गयी है, लेकिन हमलोगों को इसका लाभ नहीं दिया गया. हमलोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहें है, जब तक हमलोगों की मांगों को सरकार पुरी नहीं करेगी. तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा. शनिवार को भी काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जायेगा व रविवार को जिला मुख्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद भी मांग पुरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर कैंडल मार्च में जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, सचिव आशीष कुमार, प्रदीप कुमार, संगीत कुमार, शैलेश कुमार, अक्षय प्रियदर्शी, मिथलेश कुमार, मनीष कुमार, त्रिलोचन कुमार, हीरा लाल, हेमंत कुमार, प्रणव कुमार, शंकर कुमार, सरगम कुमार, संगीत कुमार रजक, शैलेस कुमार, मनमोहन कुमार सिंह, राजेश कुमार सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola