राज्य स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में छात्रों ने दिखाया उत्साह

उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल विश्वासखानी में ई-शिक्षा महोत्सव के अंतर्गत परीक्षा आयोजित
झारखंड के विभिन्न हाई स्कूलों में राज्य सरकार द्वारा आयोजित आईसीटी चैंपियन झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 का आयोजन जोर-शोर से चल रहा है. इसी कड़ी में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, विश्वासखानी में आईसीटी चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. डिजिटल क्रांति के इस युग में राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के स्कूलों तक ई-शिक्षा और डिजिटल प्रशिक्षण को पहुंचाना है. इसके तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा आयोजित कर डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है. यह परीक्षा विद्यालय स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे. प्रखंड स्तर पर सफल छात्रों को कांस्य पदक एवं प्रमाण पत्र, जिला स्तर पर रजत पदक एवं प्रमाण पत्र, जबकि राज्य स्तर की प्रतियोगिता में विजेताओं को शील्ड, प्रमाण पत्र एवं टैबलेट या लैपटॉप भी प्रदान किये जाएंगे. उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, विश्वासखानी में आईसीटी इंस्पेक्टर विवेकानंद भगत ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अब्दुल जब्बार एवं सहायक शिक्षक सेन कुमार मुर्मू ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




