ePaper

इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन आज से, जिले में बनाये गये तीन सेंटर

Updated at : 26 Feb 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन आज से, जिले में बनाये गये तीन सेंटर

NAWADA NEWS.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटर परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार 27 फरवरी से शुरू होगा. इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित सभी मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है.

विज्ञापन

सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था, होली की छुट्टी के बीच भी जारी रहेगा कार्य

केएलएस, सीताराम साहू व एसकेएम कॉलेज बने मूल्यांकन केंद्र

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटर परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार 27 फरवरी से शुरू होगा. इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित सभी मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. गुरुवार को सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया गया. जिला मुख्यालय में केएलएस कॉलेज नवादा, सीताराम साहू कॉलेज नवादा और एसकेएम कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. विभिन्न जिलों से आयी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए विषयवार शिक्षकों को योगदान कराया गया है. परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कॉपी जांच कार्य के दौरान होली पर्व की छुट्टी भी रहेगी, फिर भी मूल्यांकन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जायेगा .

मूल्यांकन केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

तीनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की गयी है. केंद्रों के बाहर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. शुक्रवार को सभी केंद्रों पर शिक्षकों ने योगदान दिया. मूल्यांकन केंद्र पर ही चेकर और मेकर कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो प्राप्त अंकों को साथ-साथ ऑनलाइन अपलोड करेंगे. मूल्यांकन में लगे शिक्षकों की सहायता के लिए प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को एमपीपी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

मैट्रिक की कॉपियों की जांच दो मार्च से

मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दो मार्च से शुरू होगी. इसके लिए भी तैयारी तेज कर दी गयी है. जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन होगा. प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल नवादा, गांधी इंटर स्कूल नवादा, कन्हाई इंटर स्कूल नवादा और कन्या इंटर स्कूल नवादा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola