स्वर्ण पदक जीत कर लौटी प्रीति लकड़ा का स्वागत

Updated at : 25 Sep 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीत कर लौटी प्रीति लकड़ा का स्वागत

स्वर्ण पदक जीत कर लौटी प्रीति लकड़ा का स्वागत

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय सदस्य रहे इशदोर लकड़ा की बेटी केरसई प्रखंड के गढ़बासेन निवासी प्रीति लकड़ा ने सिमडेगा जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता. प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 621 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें प्रीति लकड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया. गुरुवार को प्रीति लकड़ा सिमडेगा बस स्टैंड पहुंची, झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने अपने सहयोगियों के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ देकर व माला पहना कर उनका स्वागत किया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य नोवास केरकेट्टा, केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली, संजू डांग, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर डांग, पूर्व केंद्रीय सदस्य मो शाहिद, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू, फुलकुवारी समद, मो रूफी, संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण शुरू

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित जनजातीय कौशल केंद्र में सिलाई व कंप्यूटर का प्रशिक्षण शुरू किया गया. केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार महिलाओं को सिलाई व कंप्यूटर के अलावा फूड प्रोसेसिंग, आचार, पापड़ समेत कई प्रकार के प्रशिक्षण दिये जायेंगे. मौके पर कंप्यूटर टीचर अर्चना कुमारी, तारा देवी, समाजसेवी संजय मिश्रा, होलिका देवी, किरण कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola