एनसीइआरटी की कक्षा 9वीं की किताब वेबसाइट पर हुई अपलोड, जल्द बाजार में भी होगी उपलब्ध
Published by :AMBER MD
Published at :24 Apr 2026 7:30 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>संवाददाता, पटना</H2></P>एनइपी के तहत तैयार की गयी कक्षा 9वीं की एनसीइआरटी की नयी किताबें एनसीइआरटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी हैं. एनइपी के तहत तैयार की गयीं चार
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
एनइपी के तहत तैयार की गयी कक्षा 9वीं की एनसीइआरटी की नयी किताबें एनसीइआरटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी हैं. एनइपी के तहत तैयार की गयीं चार विषयों की किताबें अलग-अलग नाम से वेबसाइट पर अपलोड की गयी हैं. इनमें संस्कृत की किताब शारदा, इंग्लिश की किताब कावेर, साइंस की किताब एक्सप्लोरेशन और गणित की गणिता मंजरी के नाम से अपलोड की गयी है. विद्यार्थी इन पाठ्यपुस्तकों की निशुल्क डिजिटल प्रतियां ncert.nic.in पर जाकर अध्यायवार या संपूर्ण पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. यह घोषणा एनसीइआरटी के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से की गयी है. एनसीइआरटी की इस पहल से लाखों स्कूली विद्यार्थियों को लाभ होगा. खासकर दूरदराज या ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल कॉपी आसानी से प्राप्त हो सकेगी.ऐसे कर सकते हैं किताब डाउनलोड
किताबों के पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को ncert.nic.in पर क्लिक कर होमपेज पर पाठ्य पुस्तकों वाले अनुभाग पर क्लिक करना होगा. यहां से विद्यार्थी क्लास की सूची से कक्षा 9 का चयन कर अपने पसंदीदा विषय को चुनकर पीडीएएफ डाउनलोड कर सकते हैं. एनसीइआरटी ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे सभी अध्ययन सामग्री केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें. इससे यह सुनिश्चित होता है कि विद्यार्थी जो किताबें पढ़ रहे हैं, वह प्रामाणिक और सटीक हैं.अगले माह से बाजार में भी मिलने लगेंगी नयी किताबें
नये सिलेबस के तहत तैयार की गयी किताबें अगले माह से बाजारों में भी उपलब्ध करा दी जायेंगी. अलग-अलग स्टॉकिस्ट को किताबें भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है. दुकानदारों की मानें तो 15 से 20 दिनों के अंदर प्राइवेट पब्लिशर्स की कक्षा 9वीं की नयी किताबें बाजार में उपलब्ध हो जायेंगी. शहर के कुल छह डिस्ट्रिब्यूटर्स को कक्षा छह, सात, आठ, 10वीं, 11वीं और 12वीं की किताबें उपलब्ध करा दी गयी हैं. दुकानदारों का कहना है कि अन्य कक्षाओं की किताबें मिलने की वजह से विद्यार्थियों को थोड़ी राहत हुई, लेकिन कक्षा नौवीं की किताबें नहीं मिलने की वजह से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




