शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं ने दर्ज करायी शिकायत

Updated:
विज्ञापन
शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं ने दर्ज करायी शिकायत

विभागीय स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया

विज्ञापन

निर्मली. निर्मली स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता सहायक अभियंता पिंटू कुमार ने की. शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा. शिविर के दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति की अनियमितता, फाल्ट की स्थिति में देर से सुधार, बिलिंग संबंधी त्रुटियां, मीटर की खराबी, ट्रांसफार्मर से जुड़ी परेशानियां आदि मुद्दों को विस्तार से रखा. अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. शिविर में उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया गया कि विभाग लगातार आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का प्रयास कर रहा है. जहां कहीं तकनीकी खराबी या अन्य दिक्कतें सामने आती है. वहां शीघ्र सुधार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. विभागीय स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. इस मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी पवन कुमार ने बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी. उपभोक्ताओं को विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और आग लगने की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola