पत्रकार गौरी लंकेश की आठवीं पुण्यतिथि मनाई
Author : RAJKISHOR K Updated At : 05 Sep 2025 7:59 PM
पत्रकार गौरी लंकेश की आठवीं पुण्यतिथि मनाई
कटिहार सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार गौरी लंकेश की 8वीं पुण्यतिथि जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज में मनाई गयी. वक्ताओं ने कहा कि वे महिलाओं के अधिकार, दलित मुक्ति और किसान आंदोलन की सशक्त आवाज थी. लक्ष्मीकांत प्रसाद ने कहा कि अमर शहीद गौरी लंकेश आजीवन दक्षिणपंथी राजनीति तथा संघ परिवार की मुखर आलोचक रही. निडर होकर अपने विचारों को दुनिया के समक्ष रखा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़़ती रही. मो अहमद ने कहा कि वह एक प्रगतिशील लेखिका व विचारक थी तथा वैज्ञानिक चिंतन द्वारा समाज में चेतना जगाती रही. 55 वर्ष की कम आयु में उनके योगदान को देश नहीं भूल सकता है. इस अवसर पर नवीन कुमार, गणेश तांती, कुंदन ततमा, जन जागरण शक्ति संगठन के जितेन पासवान, आरती कुमारी सहित दर्जनों महिला-पुरूषों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










