आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पोड़ैयाहाट में हुई ग्राम सभा

Updated at : 24 Sep 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पोड़ैयाहाट में हुई ग्राम सभा

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत बुधवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड के ग्राम सुगाबथान में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू प्रमुख रूप से उपस्थित थे, जबकि ग्राम सभा की अध्यक्षता गांव के मांझी हड़ाम सोमाय हांसदा ने की. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का चयन किया गया है. डीसी के निर्देशानुसार, पोड़ैयाहाट प्रखंड में कुल 40 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों को चिन्हित किया गया है, जिनमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं. इस कार्यक्रम में बताया गया कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में आवास, स्वच्छ जल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के अवसर, डिजिटल कनेक्टिविटी के साथ-साथ आदिवासी सम्मान, समृद्धि एवं सांस्कृतिक गौरव सुनिश्चित करना है. बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग, कृषि ऋण, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग एवं कल्याण विभाग जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों को इन योजनाओं के महत्व को समझाते हुए लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया. ग्राम सभा में मुखिया मुन्नी हांसदा, पंचायत सचिव सुधा कुमारी, प्रखंड कर्मी सुनम हांसदा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola