ePaper

Giridih News :किसगोगढ़ में मुगलकाल से हो रही दुर्गापूजा

Updated at : 24 Sep 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :किसगोगढ़ में मुगलकाल से हो रही दुर्गापूजा

Giridih News :देवरी प्रखंड की जमखोखरो पंचायत के किसगोगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में 428 वर्षों से यानि मुगलकाल से शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. मंदिर प्रांगण में लगाये गये शिलापट्ट में 1597 से पूजा आयोजित किये जाने का उल्लेख है.

विज्ञापन

शिलापट्ट में यह बताया गया है कि सर्वप्रथम यहां पर बाबूराम रतन सिंह ने इलाके में अमन-चैन व खुशहाली के लिए वर्ष 1597 में दुर्गापूजा की शुरुआत की थी, जो कि अब तक पीढ़ी पर दर पीढ़ी अनवरत रूप से जारी है. वर्तमान समय में बाबू रामरतन सिंह की 19वीं पीढ़ी के सदस्य टिकैत कामाख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है.

1973 में रोक दी गयी

भैंसे की बलि

बताया जाता है, कि पूर्व में यहां बकरे के साथ-साथ भैंसे की बलि देने का प्रचलन था, लेकिन वर्ष 1973 से भैंसे की बलि रोक दी गयी. हालांकि, बकरे की बलि देने की प्रथा अभी भी कायम है. महानवमी व विजयादशमी के अवसर पर बकरे की बलि दी जाती है. वर्तमान में आचार्य डॉ रामानंद पांडेय के नेतृत्व में प्रत्येक दिन में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है. साथ ही मंदिर प्रांगण में आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है.

आस्था का प्रतीक है दुर्गा मंदिर

किसगो स्थित दुर्गा मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है. लोगों का कहना है कि इस मंदिर में मांगी गयी सभी मनोकामना मन्नत पूरी होती है. मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु मां दुर्गा का अनुष्ठान, प्रतिमा निर्माण से लेकर प्रतिमा की साज सज्जा, डाक का खर्च वहन करते हैं. इस बार डाक का खर्च किसगो गांव के भरत व पिंकू हाड़ी वहन कर रहे हैं. पूजा के दौरान यहां काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष टिकैत कामाख्या नारायण सिंह, नकुल सिंह, रामकृष्ण सिंह, जितेंद्र शर्मा, मदन मोहन सिंह, निजामुद्दीन खान, संतोष पांडेय, शंकर यादव, विपिन सिंह, विकास पांडेय आदि सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola