स्कूल में बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : फादर फ्लोरेंस

Updated at : 25 Sep 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : फादर फ्लोरेंस

संत इग्नासियुस उवि प्राइमरी सेक्शन (बाल वाटिका) के नये भवन का उदघाटन

विज्ञापन

गुमला. संत इग्नासियुस उवि प्राइमरी सेक्शन (बाल वाटिका) के नये भवन का उदघाटन गुरुवार को हुआ. मुख्य अतिथि संत इग्नासियुस के रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर ने उदघाटन किया. मौके पर स्कूल के नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर ने कहा कि आप सभी अभिभावकों ने स्कूल पर जो भरोसा किया है. स्कूल द्वारा उस भरोसे को पूरा करने का प्रयास करेगा. उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जायेगा, ताकि आगे जाकर बच्चों का भविष्य अच्छा हो. स्कूल में बच्चों को पूरा ख्याल रखा जायेगा. प्रधानाचार्य फादर मनोहर खोया ने कहा कि नयी शिक्षा नीति और स्कूल की नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से प्राइमरी सेक्शन की शुरुआत की गयी है. हाइस्कूल में वर्ग छह से 10वीं तथा इंटर कॉलेज में 11वीं व 12वीं की पढ़ाई पहले से चल रही है. प्राइमरी सेक्शन में वर्ग नर्सरी से पांच तक की कक्षाएं होंगी. अभी नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की कक्षा संचालित हो रही है. आगामी वर्ष में वर्ग एक में भी बच्चों का नामांकन लिया जायेगा. हर साल एक कक्षा में वृद्धि की जायेगी, ताकि बच्चों को एक ही स्कूल में नर्सरी से इंटर तक पढ़ाई की सुविधा मिल सके. मौके पर फादर प्रफुल्ल, फादर सुमन, रफीला लकड़ा, अनिता बेक, सलीमा कुजूर समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola