चालकों को मिलेगा यूनिक आइडी कार्ड, पेंशन व बीमा योजना का मिलेगा लाभ

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चालक कल्याण योजना के तहत अब चालकों को यूनिक आइडी कार्ड दिया जायेगा, इसके माध्यम से वे पेंशन, बीमा और स्वास्थ्य योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगे.
बरहट . दिन-रात सड़कों पर मेहनत कर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाले ट्रक, बस, टैक्सी व ऑटो चालकों के जीवन में अब नयी उम्मीद की किरण जगी है. राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चालक कल्याण योजना के तहत अब चालकों को यूनिक आइडी कार्ड दिया जायेगा, इसके माध्यम से वे पेंशन, बीमा और स्वास्थ्य योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगे. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र भेजते हुए जल्द से जल्द चालकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि निर्देशानुसार प्रक्रिया चल रही है, सूची तैयार कर आइडी कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
बुजुर्ग चालकों को मिलेगा पेंशन का लाभ
इस योजना के तहत 60 से 79 वर्ष के चालकों को 200 से 400 प्रतिमाह, जबकि 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले चालकों को 500 मासिक पेंशन दी जायेगी. यह योजना चालकों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है.
परिवार को भी मिलेगा लाभ
यह योजना न सिर्फ चालकों के लिए, बल्कि उनके परिवार के लिए भी सामाजिक व आर्थिक संबल बनेगी. यूनिक आईडी कार्ड मिलने के बाद चालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे व पारदर्शी तरीके से मिलेगा. इससे उनके स्वास्थ्य, बीमा और भविष्य निधि जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकेगी.
मुख्यमंत्री करेंगे योजना का शुभारंभ
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं इस योजना का शुभारंभ करेंगे. योजना को लेकर जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक तेजी से तैयारी चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




