दो कारों की आमने -सामने की टक्कर

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि,महाराजगंज. महाराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा मिडिल स्कूल के समीप मांझी बरौली स्टेट हाईवे 96 पर मंगलवार को तेज रफ्तार दो कारों की आमने सामने की टक्कर हो गई.टक्कर इतनी

विज्ञापन

प्रतिनिधि,महाराजगंज. महाराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा मिडिल स्कूल के समीप मांझी बरौली स्टेट हाईवे 96 पर मंगलवार को तेज रफ्तार दो कारों की आमने सामने की टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कर के आगे से परखच्चे उड़ गए.इस टक्कर में दोनों कार से कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मांझी बरौली स्टेट हाईवे 96 पर महाराजगंज से अफ़राद मोड़ की ओर एक इनोवा कार जा रही थी. वहीं दूसरी तरफ से अफ़राद मोड़ से महाराजगंज की तरफ एक एक्सयूवी कार आ रही थी तभी कसदेवरा मिडिल स्कूल के समीप इनोवा कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक्सयूवी कार में सीधी टक्कर हो गई.घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के वक्त कार में सवार किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी तेज थी. जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महाराजगंज थाना को दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद स्टेट हाईवे 96 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने तुरंत जेसीबी को बुला कर सड़क से जाम हटाया.

विज्ञापन
Jitendra Upadhyay

लेखक के बारे में

By Jitendra Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola