ePaper

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल

Updated at : 20 Jan 2026 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल

पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा-इंदरा मार्ग पर नोनगांव मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर गांव

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा-इंदरा मार्ग पर नोनगांव मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर गांव निवासी अर्जुन भुईयां, रंजीत भुईयां व गिद्धौर थाना क्षेत्र के तिलैया गांव निवासी विनोद भोगता शामिल हैं. वहीं दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये. जानकारी के अनुसार, अर्जुन व रंजीत बाइक से बलबल मेला देख कर लौट रहे थे, वहीं विनोद अपनी भांजी को लेकर बाइक से घर जा रहा था. इस दौरान दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर एसआई विजय कुमार यादव, मुंशी शक्ति कुमार दास दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी को हजारीबाग भेजवाया. साथ ही दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आयी. घायल विनोद की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola