डीएम ने रजिस्ट्री कार्यालय में की छापेमारी एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने रजिस्ट्री कार्यालय में की छापेमारी एक गिरफ्तार

ज़िला अधिकारी सावन कुमार इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. आम लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने की उनकी कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है

विज्ञापन

सुपौल ज़िला अधिकारी सावन कुमार इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. आम लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने की उनकी कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है. कहा जा रहा है कि शिकायत मिलते ही कुछ समय के भीतर ही वो कार्रवाई जारी कर देते है. इसी कड़ी में एक व्यक्ति की शिकायत मिलते ही डीएम अचानक रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए. वहां सर्चिंग के नाम पर की जा रही वसूली की शिकायत की जांच की गई. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा वैध और अवैध रूप से काम करने वाले सभी दस्तावेज़ों को सत्यापन के लिए थाने भेजने का निर्देश दिया गया. डीएम ने साफ कहा कि सर्चिंग के नाम पर किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फिलहाल ज़िले में राजस्व महाअभियान के तहत इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. लोगों को उम्मीद है कि डीएम की इस सख़्ती से व्यवस्था में सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola