Samastipur News:अब विभूतिपुर से खानपुर की कम होगी दूरी

प्रखंड के पटपारा व खानपुर प्रखंड के बछौली के बीच बनने वाले पुल का शिलान्यास स्थानीय विधायक अजय कुमार ने किया.
Samastipur News: विभूतिपुर : प्रखंड के पटपारा व खानपुर प्रखंड के बछौली के बीच बनने वाले पुल का शिलान्यास स्थानीय विधायक अजय कुमार ने किया. इस पुल के निर्माण हो जाने से दोनों प्रखंड के बीच की दूरी कम जायेगी. इस दौरान पटपारा चौक से दक्षिण रेलवे फाटक की ओर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य, पटपारा पुल के बगल से जगदीश राम के घर ओर सड़क निर्माण कार्य, धनिक चौक से समर्थ गांव जाने वाली सड़क, कल्याणपुर उत्तर पंचायत के दैता पोखर से रुपौली खुर्द जाने वाली सड़क निर्माण एवं कल्याणपुर चौक से सुरौली तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का भी विधायक ने शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. अलग-अलग जगहों पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विभूतिपुर की जनता ने जिस उम्मीद के साथ विधायक बनाया उसी जिम्मेवारी के साथ हर पंचायत में विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है. 22 नवसृजित विद्यालय का निर्माण, 10 2 हाई स्कूलों पतैलिया, देसरी मालपुर सहित कई स्कूलों में भवन, जर्जर 112 सड़कों का निर्माण, पुल व अस्पताल निर्माण कार्य कराया. इसके अलावा जनता के हर मुद्दे को सदन में उठाने का काम किया है. समारोह को महेश कुमार, श्याम किशोर कमल, मिथलेश सिंह, रामदेव राय, धर्मेश चौधरी, राजीव कुमार, जिपा ममता कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामदेव राय, विद्यानंद विद्यार्थी, शीलवंत यादव, जितेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




