व्यापारियों की समस्याओं पर की गयी चर्चा

Updated at : 24 Sep 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं पर की गयी चर्चा

एसबीआइ प्रबंधन ने चेंबर व आम व्यापारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

गुमला. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) पालकोट रोड गुमला शाखा में बैंक प्रबंधन, गुमला चेंबर व आम व्यापारियों की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने की. बैठक में आम व्यापारियों की समस्याओं, उनको बैंक की तरफ से दी जाने वाली सुविधाएं आदि पर चर्चा की गयी. शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने करंट एकाउंट के संबंध में जानकारी दी. दिवाकर प्रसाद व मुकुल जोजो ने लोन संबंधित जानकारियां दी. रांची से आये बैंक पदाधिकारी सत्येंद्र जैन तिवारी ने करंट एकाउंट के वेरियेंट के बारे में जानकारी दी. चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश चीनी ने कहा कि आज से 10 से 12 साल पूर्व स्टेट बैंक में ग्राहकों की असुविधा होती थी. लेकिन अभी इसमें काफी सुधार हुआ है. प्रबंधन समिति से उन्होंने मांग की कि आम व्यापारियों की सुविधाओं का ध्यान दिया जाये व बैंक में ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये. चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने बैंक प्रबंधन समिति से दशहरा से पूर्व व्यापारियों के बीच 10 व 20 का करेंसी व सिक्का वितरण करने मांग की, जिस पर शाखा प्रबंधक ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए 26 सितंबर को बैंक प्रबंधन की ओर से 10 व 20 रुपये का करेंसी व सिक्का का वितरण शिविर लगाया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, सचिन बबलू वर्मा, गुरमीत सिंह, सह सचिव प्रणय साहू, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी इम्तियाज मिनी, पंकज खंडेलवाल, राहुल केसरी, बृज फोगला, संदीप प्रसाद, पंकज सोनी, अमर कुजूर, रेहान अहमद, साकेत कुमार, नीतीश कुमार लाल, सुदामा शर्मा, सुगंध श्वेता, मकसूद आलम, अनमोल कुमार लाल, राजकुमार साहू, आतिफ जावेद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola