ePaper

कांको में बह रही भक्ति की बयार, उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 26 Feb 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
कांको में बह रही भक्ति की बयार, उमड़े श्रद्धालु

ग्राम पंचायत कांको में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार एवं हनुमत राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक पांच दिवसीय लघु रुद्र सह रामचरित मानस कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर कांको में आसपास के गांवों में भक्ति की बयार बह रही है

विज्ञापन

जयनगर. ग्राम पंचायत कांको में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार एवं हनुमत राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक पांच दिवसीय लघु रुद्र सह रामचरित मानस कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर कांको में आसपास के गांवों में भक्ति की बयार बह रही है. मंत्रोच्चार से वातावरण शुद्ध हो रहा है, वहीं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. विशेष पूजा में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया श्यामदेव यादव सहित कई लोग शामिल है. यज्ञ में 25 को गौरी गणेश पूजन, कलश पूजन, वेदी पूजन, स्तंभ पूजन, द्वार पूजन, जलाधिवास, धान्याधिवास तथा 26 को नित्य पूजन, ग्राम देवी देवता पूजन, फल एवं पुष्पाधिवास, शर्कराधिवास, धृतढारी हुआ. जबकि 27 को गंधाधिवास, घृताधिवास, नगर भ्रमण, वस्त्राधिवास, शैय्याधिवास कार्यक्रम होगा. यज्ञ को सफल बनाने में श्यामदेव यादव, जिप सदस्य महादेव यादव, पुरूषोतम यादव, रविशंकर यादव, प्रकाश चंद्र राय, सत्येंद्र यादव, पवन यादव, ध्रुवदेव, रामचरित गिरि, रामवृक्ष यादव सहित समस्त ग्रामीण लगे हैं. आचार्य सह प्रवचनकर्ता राजेश कुमार पांडेय शास्त्री तथा सुश्री साध्वी ज्योति शास्त्री अयोध्या के द्वारा प्रति संध्या प्रवचन हो रहा है. जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola