Deoghar news : सलोनाटांड़ पार्क से मिला था युवक का शव, प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : सलोनाटांड़ पार्क से मिला था युवक का शव,  प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ स्थित पार्क में सोमवार की रात 18 वर्षीय वीरेंद्र कुमार महथा का शव बरामद हुआ था. मंगलवार को पुलिस ने शव

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ स्थित पार्क में सोमवार की रात 18 वर्षीय वीरेंद्र कुमार महथा का शव बरामद हुआ था. मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है और हत्या के पीछे एक प्रेम प्रसंग को कारण बताया है. वीरेंद्र की मां सुलोचना देवी ने नगर थाना पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उनके बेटे का पिछले डेढ़ साल से रिखिया थाना क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम संबंध था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. मां के अनुसार, लड़की के परिवार व मुहल्ले के पांच लड़कों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. मृतक के ये पांचों दोस्त ही उसे बहला-फुसलाकर पार्क तक ले गये थे. परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम से वीरेंद्र लापता था और उसी रात करीब 8:30 बजे से उसका मोबाइल बंद मिल रहा था. सोमवार को परिजनों ने नगर थाना में गुमशुदगी की सूचना दी थी. सोमवार रात 8:00 बजे वीरेंद्र के एक दोस्त ने ही सूचना दी कि उसका शव सलोनाटांड़ पार्क में पड़ा है. इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक बरामद की है, जबकि मोबाइल अब तक नहीं मिला है. सुलोचना देवी ने पुलिस से मोबाइल बरामद करने की मांग की है ताकि तकनीकी जांच से सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता कर रही है कि घटनास्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी है या नहीं. ताकि उसका फुटेज खंगालने से कुछ सच्चाई सामने आ सके. पुलिस मृतक के दोस्तों की भी तलाश में जुटी है. *मृतक की मां ने पांच दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप *घटनास्थल से बाइक बरामद, मोबाइल अब तक गायब *पुलिस जांच में जुटी, तकनीकी साक्ष्य जुटाने का प्रयास

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola