Deoghar news : नयी बाइक खरीदने पर आया फर्जी ऑफर कॉल, फ्री लैपटॉप का झांसा देकर 16000 की ठगी

वरीय संवाददाता, देवघर . शहर के बंधा इलाके में साइबर ठगी के एक नये तरह का मामला सामने आया है. यहां एक दुकानदार को नयी बाइक खरीदना भारी पड़ गया.
वरीय संवाददाता, देवघर . शहर के बंधा इलाके में साइबर ठगी के एक नये तरह का मामला सामने आया है. यहां एक दुकानदार को नयी बाइक खरीदना भारी पड़ गया. बाइक की खरीदारी के कुछ ही दिनों बाद उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करनेवाले ने खुद को एक नामी कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि नये वाहन की खरीद पर कंपनी की ओर से फ्री लैपटॉप का ऑफर है. लुभावने ऑफर में फंसाकर आरोपी ने नियम व शर्तों की बात करते हुए पीड़ित दुकानदार से यूपीआइ नंबर पर 1000 रुपये मंगवा लिये. इसके तुरंत बाद पीड़ित के खाते से 15,000 रुपये की निकासी हो गयी. ठगी का अहसास होते ही दुकानदार ने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी और ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने बताया कि उसके बगल के दुकानदार को भी इसी तरह का कॉल आया था, जिसमें उसे सुधा दूध एजेंसी से बोलने का झांसा देकर फ्री लैपटॉप देने की बात कही थी. हालांकि, उस दुकानदार ने सतर्कता बरतते हुए कोई भुगतान नहीं किया. उसने भी अपनी ओर से शिकायत दर्ज करायी है. साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










