Deoghar news : मनरेगा मजदूरों के तीन महीने से बकाया मजदूरी के पांच करोड़ रुपये का भुगतान

Edited by AMARNATH PODDAR
Updated:
विज्ञापन

<P>संवाददाता, देवघर. केंद्र सरकार से देवघर जिले के 10 प्रखंडों के 1.10 लाख मनरेगा के मजदूरों को पिछले तीन महीने से बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है. मनरेगा

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. केंद्र सरकार से देवघर जिले के 10 प्रखंडों के 1.10 लाख मनरेगा के मजदूरों को पिछले तीन महीने से बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है. मनरेगा कोषांग से सीधे मजदूरों के खाते में राशि ट्रांसफर किये जा रहे हैं. पूरे जिले के 1.10 लाख मजदूरों का पांच करोड़ रुपये बकाया था.

मजदूरों को 31 मार्च तक के बकाये राशि का भुगतान ग्रामीण विकास मंत्रालय से की गयी है.मनरेगा में 272 रुपये मजदूरी दर है, इसमें 27 रुपये राज्य सरकार दे रही थी व शेष राशि भारत सरकार से नहीं मिल रही थी. तीन महीने से इन मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने से मनरेगा का काम भी देवघर में प्रभावित हो गया था. मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण, डोभा, मिट्टी मोरम रोड, ट्रेंच कटिंग सहित अन्य योजनाएं प्रभावित हो गये थे. नियमित मजदूरी नहीं मिलने से मनरेगा की योजनाएं भी पेंडिंग अधिक हो रही थी, पूरे जिले में 20 हजार मनरेगा की योजनाएं पेंडिंग हो गयी है. अब भुगतान होने से इन योजनाओं के कार्य में तेजी आयेगी. सबसे अधिक मोहनपुर व पालोजोरी प्रखंड में था. मोहनपुर प्रखंड में 85 लाख रुपये व पालोजोरी प्रखंड में 75 लाख रुपये बकाया था.

किस प्रखंड के कितना भुगतान

पालोजोरी- 75 लाख, मोहनपुर- 85 लाख , सारठ- 75 लाख, मधुपुर- 65 लाख, देवीपुर- 55 लाख, करौं- 55 लाखसारवां- 30, सोनारायठाढ़ी- 40 लाख, मारगोमुंडा- 15, देवघर- 12 लाख

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMARNATH PODDAR

लेखक के बारे में

By AMARNATH PODDAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola