Deoghar news :कोरियासा में कलश यात्रा के साथ नवाह परायण यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news :कोरियासा में कलश यात्रा के साथ नवाह परायण यज्ञ शुरू

संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा में बुधवार की सुबह नवयुवक यज्ञ समिति के बैनर तले श्रीश्री राम चरित मानस नवाह परायण हवनात्मक यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा में बुधवार की सुबह नवयुवक यज्ञ समिति के बैनर तले श्रीश्री राम चरित मानस नवाह परायण हवनात्मक यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे हुई, जिसमें 551 महिलाओं ने यज्ञ मंडप से कलश सिर पर लेकर यात्रा की शुरुआत की . महिलाएं शंख मोड़ होते हुए दुबे मंडप पहुंचीं और वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश भरने की परंपरा निभायी गयी. इसके बाद डोल-नगाड़ा, धर्म ध्वजा और शोभायात्रा के साथ महिलाएं पुनः यज्ञ मंडप पहुंचीं. इस भव्य यात्रा में निर्धारित 551 कलशों के अलावा करीब तीन हजार महिलाओं ने स्वेच्छा से कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा. यज्ञ मंडप में विधिवत प्रवेश के बाद अग्र पूजन, मंडप पूजन, श्रीरामचरितमानस का पाठ व अग्नि स्थापना की गयी. कार्यक्रम के दौरान गुरुवार से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे हवन और आरती का आयोजन किया जायेगा. वहीं वृंदावन से आये महेंद्र शास्त्री कथा का वाचन करेंगे. यह कार्यक्रम चार जून तक चलेगा. आयोजन को लेकर यज्ञ मंडप समेत आसपास के इलाके को आकर्षक रूप से सजाया गया है. यज्ञ को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष शैलेश दुबे, संयोजक पंकज दुबे, सचिव धर्मेंद्र रवानी, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास दुबे, उपाध्यक्ष उमेश यादव सहित समिति के अन्य सदस्य व पूरे मुहल्ले के लोग तन-मन-धन से जुटे हैं. उक्त जानकारी यज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी मुरारी मंडल ने दी. ॰चार जून तक होगा रामकथा का आ��ोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola