Deoghar news : डेंगू रोधी माह शुरू, कंट्रेनर सर्वे और जागरुकता के लिए दो टीमें रवाना

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : डेंगू रोधी माह शुरू, कंट्रेनर सर्वे और जागरुकता के लिए दो टीमें रवाना

संवाददाता, देवघर . एक से 31 जुलाई तक डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसे लेकर पूरा माह लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . एक से 31 जुलाई तक डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसे लेकर पूरा माह लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग लोगों को मच्छरों के प्रजनन को रोकने और मच्छरों से खुद को बचाने के बारे में बताया जा रहा है. मामले को लेकर जिला वीवीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर साल जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाते हैं, ताकि लोगों को डेंगू बुखार से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके. उन्होंने बताया कि इस साल अबतक 12 संदिग्धों की जांच में अबतक एक डेंगू पाॅजिटिव मिला हैं. उन्होंने बताया कि डेंगू रोधी माह के तहत मंगलवार को दो टीमों को रवाना किया गया है. जो शहरी क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ ही कंटेनर सर्वे कर लोगों को मच्छर प्रजनन स्थलों की पहचान करने और रोकथाम के बारे में बता रही है. बताया कि यह सर्वे 100 दिनों तक चलेगा, मंगलवार को टीम के सदस्यों ने सात नंबर वार्ड के मोहल्ले में सर्वे किया. टीम वन में भगवती कुमारी, सत्यनारायण चौधरी, डेगन यादव, राजकिशोर दास, और टीम-टू में राजेश कुमार यदुनंदन मंडल, चनेश्वर रविदास समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola