ePaper

जयंती पर याद किये गये पं दीनदयाल उपाध्याय

Updated at : 25 Sep 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये पं दीनदयाल उपाध्याय

नेताओं ने उनके अंत्योदय के विचारों को याद किया

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. समारोह में भाजपा महिला मोर्चा, नगर कमेटी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. सभी नेताओं ने उनके एकात्मवाद व अंत्योदय के विचारों को याद किया. विधायक जनसंपर्क कार्यालय में भी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर विधायक विद्यासागर केसरी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय राजनीति की धारा बदलने वाले प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया जाता है. मौके पर नम्रता सिंह, प्रियंका सिंह, सुजाता कनौजिया, आशा देवी, डिंपल देवी, निधि झा, शिल्पी कुमारी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola