Giridih News :डीसी व एसपी ने रैपिड रिस्पांस टीम को किया रवाना

Giridih News :दुर्गापूजा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाया है. बुधवार को डीसी ऑफिस परिसर से जिला रैपिड रिस्पांस सशक्त सुरक्षा बल को सक्रिय किया गया. डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ विमल कुमार ने 30 बाइक सवार जवानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
बताया गया कि ये बाइक जिले के चारों प्रमंडलों में तैनात की जायेगी और इनका मुख्य नियंत्रण सीधे कंट्रोल रूम से होगा. बाइक पर तैनात जवान किसी भी तरह के हुड़दंग या अप्रिय घटना से निपटने में सक्षम होंगे.
सूचना पर तत्काल पहुंचेगी पुलिस
प्रशासन की तैयारी के तहत यदि किसी क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत अतिरिक्त बल मौके पर भेजा जायेगा. इसके अलावा शहर में दुर्गापूजा के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त चार बाइक भी तैनात की है. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गयी है. एसपी श्री कुमार ने कहा शहरवासियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. लोग निश्चिंत होकर त्योहार का आनंद लें. यह विशेष बल उन हुड़दंगियों पर कार्रवाई करेगी, जो आमलोगों को परेशान करने की कोशिश करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




