मातृ मंदिर में गणेश पूजा में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 6:29 PM

विज्ञापन

शहर के डेमार्केट मातृ मंदिर में आयोजित गणेश पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है

विज्ञापन

किशनगंज शहर के डेमार्केट मातृ मंदिर में आयोजित गणेश पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. बुधवार की शाम को भी श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. पूजा को लेकर भक्त भी उत्साहित थे. मातृ मंदिर पूजा कमेटी के द्वारा बुधवार की शाम खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. यहां पहले दिन से ही भगवान गणेश की पूजा की जा रही है. मातृ मंदिर पूजा कमेटी के राहुल पासवान, सन्नी राय, राजा कुमार, अंकित कुमार, मुन्ना कुमार, अभय कुमार, जीत कुमार, सुमित, देव मलिक, राजेश मलिक आदि पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए थे. पूजा को लेकर कमेटी के लोग भी उत्साहित हैं. पूजा कमेटी के द्वारा शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola