ePaper

प्रतियोगिता से बच्चों में आता है आत्मविश्वास

Updated at : 31 Aug 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता से बच्चों में आता है आत्मविश्वास

लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में सीवान, छपरा और गोपालगंज में संचालित विद्या भारती के सभी विद्यालयों के लिए सीवान विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, महावीरपुरम में हुआ.इस अवसर पर विभाग के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

सीवान. लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में सीवान, छपरा और गोपालगंज में संचालित विद्या भारती के सभी विद्यालयों के लिए सीवान विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, महावीरपुरम में हुआ.इस अवसर पर विभाग के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्कशीलता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदना गीत के साथ हुआ.मुख्य अतिथि विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने कहा कि प्रश्न मंच प्रतियोगिता केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को नई खोज और सतत अध्ययन के लिए प्रेरित करती है.उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं हो सकती. विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों की जानकारी होना आवश्यक है. श्री राम ने यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना का निर्माण करती हैं, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों और बड़ी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में सहायक होती हैं. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महावीरी विद्यालय बरहन गोपाल के अध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे ने की. अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महावीरी शिशु मंदिर, महावीरपुरम के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर महावीरी विद्यालय विजयहाता के सचिव प्रोफेसर शंभू प्रसाद, बरहन गोपाल के सचिव पारस नाथ सिंह, महावीरपुरम के सचिव राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र,विद्या भारती बिहार के मीडिया समन्वयक नवीन सिंह परमार, कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर सीवान के सचिव इंदल कुमार सिंह सहित सीवान विभाग के सभी विद्या भारती विद्यालयों के प्रधानाचार्य, संरक्षक, निर्णायक और सैकड़ों प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola