सीएम नीतीश कुमार 27 को आयेंगे समेली, अधिकारी तैयारी में जुटे

सीएम नीतीश कुमार 27 को आयेंगे समेली, अधिकारी तैयारी में जुटे
कटिहार साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण सहित विभिन्न योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 सितंबर को कटिहार जिले के समेली आयेंगे. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की जानकारी को साझा नहीं किया गया है. इस बीच मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है. कार्यक्रम स्थल में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधि व जदयू-भाजपा नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है. गुरुवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम समेली प्रखंड मुख्यालय व अन्य स्थानों पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने कई आवश्यक निर्देश भी दिया. जिला प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे है. मुख्यमंत्री 28 जुलाई को आने वाले थे. पर उसी दिन अचानक कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था. मुख्यमंत्री 21 सितंबर को आने वाले थे. पर यह कार्यक्रम स्थगित हो गया. अब मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नयी तिथि निर्धारित की गयी है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जरूरी तैयारी के लिए जिला पदाधिकारी ने अलग अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




